बड़गांव: डबोक थाना क्षेत्र में चांदी के जेवर लूटकांड का SP ने कलेक्ट्रेट स्थित ऑफिस पर किया खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार
डबोक थाना क्षेत्र में हुई चांदी लूटकांड का एसपी योगेश गोयल ने कलेक्ट्रेट कार्यालय पर खुलासा किया। पुलिस ने अंतर्राज्यीय महाराष्ट्र-गुजरात गैंग के 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से करीब 15.5 किलो चांदी, मोटरसाइकिल, कार व हथियार बरामद किए। 2 आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने 210 सीसीटीवी फुटेज खंगालकर और 20 दिन तक कैंप कर कार्रवाई की।