बड़गांव: सांसद की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में संसद सदस्य सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई
सांसद डॉ. मन्नालाल रावत की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। सांसद ने उदयपुर-सिरोही हाईवे के 6 ब्लैक स्पॉट्स के लिए 100 करोड़ रुपये स्वीकृति और अन्य ब्लैक स्पॉट्स सुधार की जानकारी दी। विधायक फूलसिंह मीणा ने बलीचा हाईवे पर एनएचएआई की लापरवाही का मुद्दा उठाया। बैठक में सड़क सुरक्षा और दुर्घटना रोकथाम पर चर्चा हुई।