बड़गांव: उदयपुर में पंचायत उपचुनाव स्थगित, अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर तनाव के चलते निर्वाचन आयोग का निर्णय
उदयपुर। राज्य निर्वाचन आयोग ने वर्तमान में राज्य से सटी अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर बढ़े तनाव और सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए पंचायतीराज संस्थाओं के उपचुनाव स्थगित करने का निर्णय लिया है। यह उपचुनाव 1 जून से 31 दिसंबर 2024 के बीच विभिन्न कारणों से रिक्त हुए पंचायतीराज पदों को भरने के लिए प्रस्तावित थे।