बड़गांव: भारत-पाकिस्तान युद्ध विराम को लेकर सांसद ने कलेक्ट्रेट स्थित ऑफिस से दी जानकारी
सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय से भारत-पाकिस्तान युद्ध विराम और सुरक्षा नीति पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत अब घुसकर जवाब देना जानता है और आतंकवाद का मुंहतोड़ जवाब दिया है। शांति में विश्वास रखने वाला भारत अपनी सुरक्षा और सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं करेगा। सांसद ने सेना व सुरक्षाबलों के साहस की सराहना की।