बड़गांव: उदयपुर में साहसिक रेस्क्यू: नाले में फंसे घायल श्वान को एनिमल प्रोटेक्शन सोसाइटी ने किया बचाया
उदयपुर के कालका माता रोड पर दो दिन से नाले में फंसे एक श्वान को उदयपुर एनिमल प्रोटेक्शन सोसाइटी की किरण भावसार और डॉ माला मट्ठा ने साहसिक रेस्क्यू कर बचाया। श्वान पेड़ में बुरी तरह फंसा था और उसका एक पैर टूटा हुआ था। प्रारंभिक उपचार के बाद उसे एनिमल ऐड शेल्टर भेजा गया। समर्पण और करुणा की मिसाल बनी यह रेस्क्यू टीम लोगों के लिए प्रेरणा है।