उधवा: दीपावली के मद्देनज़र राधानगर पुलिस अलर्ट, क्षेत्र में बाइक पेट्रोलिंग अभियान चलाया
दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर राधानगर पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। पर्व के मद्देनजर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस की ओर से लगातार गश्त की जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर थाना प्रभारी रोहित कुमार के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में बाइक पेट्रोलिंग अभियान चलाया गया।