बदलापुर: बदलापुर तहसील में महिला हेल्प डेस्क पर कुर्सियां खाली, जिम्मेदार नदारद
बदलापुर :महिलाओं को विधिक सहायता प्रदान करने के लिए तहसील परिसर में बनाए गए महिला हेल्प डेस्क की हकीकत मंगलवार को सामने आई। दोपहर लगभग 12:30 बजे की गई पड़ताल में हेल्प डेस्क पर कोई जिम्मेदार मौजूद नहीं मिला। डेस्क पर पड़ी दोनों कुर्सियां खाली मिलीं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए मिशन शक्ति 5.0 की शुरुआत की गई है।