बदलापुर: बदलापुर खुर्द में 321 बालिकाओं का 'कन्या पूजन' कार्यक्रम आयोजित, विधायक भी रहे मौजूद
बदलापुर : मिशन शक्ति अभियान के तहत शारदीय नवरात्रि पर बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय बदलापुर खुर्द में 321 बालिकाओं का "कन्या पूजन" कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने बालिकाओं का पैर धोकर पूजन किया तथा प्रसाद, दक्षिणा व उपहार वितरित किए।