बदलापुर: सरोखनपुर में युवक ने विपक्षी पर इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण रोकने का आरोप लगाया, पुलिस से की शिकायत
बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के सरोखनपुर में एक युवक ने विपक्षी पर इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण का रोकने का आरोप लगाया. राजन शर्मा ने बताया कि उनके घर के सामने चक मार्ग 20 वर्ष पुराना बना था नगर पंचायत के द्वारा इंटरलॉकिंग सडक पास हो गया है जिसका भूमि पूजन का कार्य भी हो चुका है लेकिन विपक्षी के द्वारा इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य मे अवरोध उत्पन्न किया जा रहा है.