बदलापुर: महराजगंज में युवा कल्याण विभाग ने मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की जानकारी दी
युवा कल्याण विभाग द्वारा मिशन शक्ति के तहत कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय महराजगंज में छात्राओं को सुरक्षा, सम्मान, आत्मनिर्भरता व अपराध रोकथाम संबंधीत जानकारी दी गई। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने डॉयल 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन आदि की उपयोगिता समझाई। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका पूनम अग्रहरी आदि मौजूद रहीं।