बदलापुर: कलिजरा मोड़ पर रोडवेज बस की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
बदलापुर थाना क्षेत्र के कलिजरा मोड़ पर रविवार को रोडवेज बस की चपेट में आने से वृद्ध की मौत हो गई। बक्सा थाना क्षेत्र के रसवदिया गांव निवासी 62 वर्षीय संतोष उर्फ बसंत लाल यादव घर लौटने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे, तभी हादसा हो गया। घायल अवस्था में वृद्ध को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर ले आया गया. जहां हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया.