बदलापुर: महाराजगंज में स्कूल से आने-जाने वाली छात्राओं पर अश्लील कमेंट करने के आरोप में दर्ज हुआ मुकदमा
महाराजगंज थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले वृद्ध ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी पौत्री स्कूल न जाने की बात कही जब कारण पूछा गया तो पता चला कि रास्ते में कुछ युवक उसको देखकर अश्लील कमेंट करते हैं और मोबाइल नंबर की मांग करते हैं. आरोप है की जब वृद्ध ने उक्त युवको से पूछा तो उन्होंने जान से मारने की धमकी देने लगा.