भंडरा: भंडरा में बारिश का कहर, सड़कों पर जलजमाव और कीचड़ से आवागमन प्रभावित, किसान भी चिंतित।
भंडरा प्रखंड क्षेत्र में करीब 24 घंटे से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। सोमवार रात से शुरू हुई बारिश मंगलवार को दिनभर जारी रही और खबर लिखे जाने तक शाम 5 बजे भी बारिश लगातार हो रही थी। लगातार बारिश के कारण भंडरा प्रखंड क्षेत्र में कई स्थानों पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है।