टीकमगढ़: अंतोरा गांव में एक व्यक्ति के साथ परिवार के ही 5 लोगों ने की मारपीट, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
अंतोरा गांव में एक व्यक्ति के साथ परिवार के ही 5 लोगो ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है। बताया गया कि व्यक्ति अपने घर पर था,तभी उसके ही परिवार के पांच लोग वहां आए और आपसी विवाद को लेकर गाली गलौज करने लगे और फिर 5लोगों ने उस व्यक्ति के साथ जमकर मारपीट कर दी,घायल व्यक्ति को CHC से जिला अस्पताल लाया गया जहां उसका उपचार किया जा रहा है।