टीकमगढ़: सुंदरपुर गांव में एक व्यक्ति के साथ चार लोगों ने की जमकर मारपीट, कोतवाली पुलिस ने कराई एमएलसी
कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सुंदरपुर गांव में एक व्यक्ति के साथ चार लोगों ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। बताया गया की पुरानी बुराई को लेकर चार लोगों ने एक व्यक्ति के साथ मारपीट की है। घायल व्यक्ति को परिजन कोतवाली थाने ले गए। पुलिस ने घायल व्यक्ति की जिला अस्पताल में एमएलसी कराई और फिर शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है।