टीकमगढ़: लाखौरा गांव मे एक महिला ने खाया जहरीला पदार्थ, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
शनिवार को लखौरा गांव में एक महिला ने अज्ञात कारणों के चलते अपने ही घर में रखा है जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। घटना के बाद परिजन महिला को आनन फानन में निजी वाहन से टीकमगढ़ जिला अस्पताल लेकर आए, जहां उसे भर्ती कर उसका उपचार किया जा रहा है ।वहीं महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।