जरूआ गांव में आज एक महिला ने अज्ञात कारणों के चलते अपने ही घर में रखी हुई कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया, जिससे महिला की हालत गंभीर हो गई। घटना का पता लगते ही परिजन महिला को निजी वाहन से आनन फानन में जिला अस्पताल लेकर आए, जहां उसे भर्ती कर उसका उपचार किया जा रहा है।