टीकमगढ़: पत्नी, पुत्री एवं साली की जलाकर हत्या करने वाले आरोपी को टीकमगढ़ न्यायालय ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा
पत्नी, पुत्री एवं साली की हत्या एवं अन्य दो परिजनों की हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी को आज टीकमगढ़ न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। दिनांक 1-6-2020 को यह घटना मोहनगढ़ थाना क्षेत्र में घटित की गई थी। मामले में आज आरोपी को टीकमगढ़ न्यायालय ने सजा सुनाई है। शासन द्वारा उक्त प्रकरण को सनसनीखेज श्रेणी में चिन्हित किया गया था।