आज दिनांक-10.10.2026 को श्री रोशन कुशवाहा (भा०प्र०से०) जिला निर्वाचन पदाधिकारी- सह-जिला पदाधिकारी, समस्तीपुर द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण के उपरांत छूटे हुए मतदाता का नाम जोड़ने हेतु विशेष अभियान चलाये जाने से संबंधित सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के साथ बैठक कर भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा दिये गये निर्देशों का अनुपालन करने हेतु निदेशित किया गया-
कोई मतदाता का अगर किसी कारणवश उनका नाम विशेष गहन पुनरीक्षण के अंतिम प्रकाशित निर्वाचक सूची में नहीं है, उसके बाद सतत् अद्यतीकरण के दौरान आज तक उनका नाम पंजीकृत नहीं किया जा सका है और अगर वे अर्हता पूरी करते है तो उनसे प्रपत्र-6 में आवेदन प्राप्त कर पंजीकरण की कार्रवाई किया जाना है एवं उसकी सूची तैयार कर बी०एल०ओ० द्वारा अपने मतदान केन्द्र के बी०एल०ए० को प्राप्ति के साथ हस्तगत कराना है। इस क्रम में पंजी भी संधारित किया जाना है।
छूटे हुए निर्वाचकों की पहचान वर्तमान मतदाता सूची में करने हेतु विशेष सावधानी की आवश्यकता है क्योंकि विशेष गहन पुनरीक्षण के पूर्व के मतदान केन्द्रों की संख्या मतदान केन्द्रों के युक्तिकरण के कारण बदल गयी है। इस क्रम में सुविधा के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण के समय A.S.D सूची निकाल कर बी०एल०ओ० से उन सूचियों का सत्यापन कराएँ एवं उसके आधार पर नाम पंजीकरण की कार्रवाई करें।
सभी विधान सभा क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों पर दिनांक-16.10.2026 एवं 17.10.2026 को विशेष कैम्प आयोजित किया जाए। कैम्प में मुख्य कार्यो की विडियोग्राफी भी कराई जाएगी। कैम्प में पर्याप्त संख्या में प्रपत्र 6, 7, 8 एवं पंजी रखना आवश्यक है। इन कैम्पों में फार्म-6 भरने वाले या जिनका नाम वर्तमान मतदाता सूची में है उनका Testimonial तैयार कर जिला निर्वाचन कार्यालय/जिला जनसम्पर्क कार्यालय को भेजें, ताकि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार के कार्यालय को भेजा जा सके।
इस कार्य में बी०एल०ओ० पर्यवेक्षक की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कराना है। वे बी०एल०ओ० के कार्य का प्रतिदिन अनुश्रवण करेंगे एवं बी०एल०ओ० द्वारा संधारित किये जा रहे पंजी का निरीक्षण करेंगे।
कैम्प के दिन मतदान केन्द्रों पर निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी / सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी स्वयं भ्रमण कर बी०एल०ओ० के कार्य का निरीक्षण एवं अनुश्रवण करने हेतु निदेशित किया गया।
उक्त बैठक में सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी / सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी, समस्तीपुर एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
#districtadministrationsamastipur
#highlightseveryone
#CMSamrat
#samratchoudhary
#मतदाता_सूची
#विशेष_अभियान
#मतदाता_पंजीकरण
#Form6
CMO Bihar
Chief Electoral Officer, Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
3 views | Patna, Bihar | Oct 10, 2026