भागलपुर: नवगछिया के जाह्नवी चौक पे टोटो चालक से जहान्वी चौक पर कथित अवैध वसूली का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो में इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के जहान्वी चौक के पास टोटो चालक से कुछ युवकों द्वारा पैसे की वसूली करते हुए नजर आने का दावा किया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद नवगछिया पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और आरोपियों की पहचान की। पुलिस ने मामले में चंदन मंडल को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, पुलिस के अनुसार मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
Patna Rural, Patna | Oct 10, 2026