आज दिनांक 10.10.2026 को महिला एवं बाल विकास निगम तथा जिला प्रशासन, रोहतास के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर रमा जैन बालिका उच्च विद्यालय, सासाराम में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बाल विवाह जैसी कुप्रथा को समाप्त करना और बाल विवाह निषेध अधिनियम के प्रति जागरूकता फैलाना था। कार्यक्रम का संदेश “हर बचपन-उसका अधिकार, बाल विवाह पर कड़ा प्रहार” रहा।
कार्यक्रम में छात्राओं को बाल विवाह के खिलाफ शपथ दिलाई गई तथा पेंटिंग और निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। दोनों प्रतियोगिताओं की प्रथम दस-दस विजेताओं को सम्मानित किया गया। वहीं, लगभग 250 छात्राओं को स्टेशनरी किट तथा कक्षा 9वीं और 10वीं की 50 छात्राओं को MHM किट वितरित की गई। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं महिला एवं बाल विकास निगम के कर्मियों की उपस्थिति रही।
#IPRD
#BiharGovernment
#PublicService
#CMSamrat
#samratchoudhary
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
1 views | Patna, Bihar | Oct 10, 2026