बिसवां: सकरन के खंड संसाधन केंद्र पर ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में किया गया एक दिवसीय सांकेतिक धरना
सकरन विकास खंड क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों ने विद्यालय समय के उपरांत बीआरसी सकरन में उपस्थित होकर ऑनलाइन उपस्थिति का विरोध किया। शिक्षकों की मांग है कि जब तक शिक्षकों की मूलभूत ज़रूरतें और मांगे नहीं पूरी हो जाती हैं तब तक शिक्षक ऑनलाइन उपस्थिति का बहिष्कार करेंगे। इस दौरान शिक्षक नसीर अहमद, रविंद्र मिश्रा, विनोद कुमार, मोहम्मद आरिफ मौजूद रहे।