बिसवां: अकसोहा गांव के पास सांड से टकराकर बाइक सवार हुआ घायल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेउसा से किया गया रेफर
बिसवां बहराइच मार्ग पर अकसोहा गांव के पास सड़क पर घूम रहे सांड से बाइक टकरा जाने से विजय पाल पुत्र मिश्री लाल निवासी गौहनिया घायल हो गए। सड़क के किनारे घायल अवस्था में पड़े बाइक सवार को एंबुलेंस से स्थानीय लोगों द्वारा रेउसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिलास्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।