बिसवां: लालपुर के पास नाले में डूबे युवक की गोताखोरों द्वारा की जा रही तलाश, नहाते समय गहरे पानी में जाकर डूबा युवक
लालपुर के मातादीनपुरवा गांव निवासी कमलेश पुत्र शिवनाथ उम्र 22 वर्ष बीती शाम लालपुर गांव के पास स्थित नाले में नहाते समय गहरे पानी में जाने से डूब गया था। जिसकी सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से पानी में तलाश कराई जो अंधेरा होने के कारण रोक दी गई थी। मंगलवार को दोपहर से परिजनों ने फिर से स्थानीय लोगों की मदद से तलाश प्रारंभ की है।