हरियाणा सरकार ने विभिन्न बोर्डों और निगमों में चेयरमैन एवं वाइस चेयरमैन नियुक्त किए
सब-हेडलाइन:
राम किशन शर्मा बने हरियाणा स्टेट वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के चेयरमैन, सतीश गुप्ता को मिला वाइस चेयरमैन का दायित्व
खबर:
चंडीगढ़, 10 जून। हरियाणा सरकार ने विभिन्न बोर्डों एवं निगमों में चेयरमैन और वाइस चेयरमैन की नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेशों के अनुसार दादरी के अधिवक्ता राम किशन शर्मा को हरियाणा स्टेट वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन का चेयरमैन नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार हरियाणा ट्रेडर्स वेलफेयर बोर्ड में राजेश ठाकराल (हांसी) को चेयरमैन तथा सतीश गुप्ता (करनाल) एवं राकेश बिंदल (नारायणगढ़) को वाइस चेयरमैन नियुक्त किया गया है।
पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत अधिवक्ता अशोक (सिरसी, करनाल) को हरियाणा लाइवस्टॉक डेवलपमेंट बोर्ड, पंचकूला का चेयरमैन बनाया गया है।
वहीं सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अंत्योदय विभाग के आदेशानुसार बलदेव गरोहा (फतेहाबाद) को हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम का चेयरमैन नियुक्त किया गया है।