पार्षद प्रदीप टोंगर की दखल से रुकी तोड़फोड़...
मालेरना गांव (रामनगर कॉलोनी) में बुधवार को उस समय तनावपूर्ण माहौल बन गया जब DTP विभाग की टीम अचानक तोड़फोड़ की कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, न तो किसी तरह का पूर्व नोटिस दिया गया था और न ही कोई समय दिया गया, जिसके बाद लोग अचानक हुई कार्रवाई से हैरान रह गए।
जैसे ही बुलडोजर और टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची, कॉलोनी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसी बीच वार्ड नंबर 44 के पार्षद प्रदीप टोंगर मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालते हुए अधिकारियों से बातचीत शुरू की।
पार्षद ने अधिकारियों के सामने कॉलोनीवासियों की बात रखी और कहा कि यह क्षेत्र अभी ऑथराइजेशन प्रक्रिया में है, इसलिए बिना उचित सूचना के तोड़फोड़ करना उचित नहीं होगा। काफी देर चली बातचीत के बाद आखिरकार तोड़फोड़ की कार्रवाई को रोक दिया गया।
इस पूरे घटनाक्रम के दौरान स्थानीय लोगों का आरोप रहा कि DTP टीम ने बिना किसी नोटिस और समय दिए सीधे कार्रवाई शुरू करने की कोशिश की, जिससे लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली।
हालांकि बाद में बातचीत और समझदारी के चलते स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया और घरों पर चलने वाली कार्रवाई फिलहाल टाल दी गई।
MalernaVillage #RamnagarColony #PradeepTongar #CouncillorAction #DTPAction #DemolitionDrive #BulldozerAction #faridabad #voiceoffaridabad #Voiceoffreedom