बांका: भोरना एवं लक्ष्मीपुर राइस मिल का वरीय उप समाहर्त्ता एवं जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम ने किया निरीक्षण
Banka, Banka | Oct 16, 2024 बांका डीएम अंशुल कुमार के निर्देश पर वरीय उप समाहर्त्ता अंकित कुमार एवं जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम ने बुधवार की दोपहर करीब एक बजे बेलहर प्रखंड के भोरना एवं लक्ष्मीपुर राइस मिल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान राइस मिल में लगे सभी उपकरणों की जांच की गई। साथ ही साथ राइस मिलों में साफ सफाई हमेशा बनाए रखने का निर्देश संचालक को दिया गया।