बांका: विजयनगर मोहल्ले से पुलिस ने फरार चल रहे एक गैर-जमानती वारंटी को किया गिरफ्तार
Banka, Banka | Oct 16, 2024 सदर थाना की पुलिस ने मंगलवार की रात करीब 10 बजे विजयनगर मोहल्ला से एक गैर जमानती वारंटी को गिरफ्तार किया।वहीं बुधवार की दोपहर करीब 1 बजे आगे की कार्यवाही के लिए न्यायालय भेज दिया। थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि विजयनगर मोहल्ला निवासी वाल्मीकि यादव पर थाना में मारपीट का मामला दर्ज था।