बांका: भाकपा माले बिहार राज्य कमिटी ने बांका के अंबडेकर चौक से बिहार न्याय यात्रा की शुरुआत की
Banka, Banka | Oct 16, 2024 भाकपा माले बिहार राज्य कमिटी के द्वारा बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे बदलो बिहार न्याय यात्रा की शुरूआत बांका से की गई। इस दौरान शहर के अंबडेकर चौक से सदस्यों ने बदलो बिहार न्याय यात्रा निकाली। कमिटी के सदस्य एसके शर्मा ने बताया कि बदलो बिहार न्याय यात्रा की शुरूआत 16 अक्टूबर से शुरू हो गई। जो 25 अक्टूबर तक पूरे बिहार भर में की जाएगी। हमारी कई मांगे है।