बांका: बिजली ऑफिस के बाहर प्रीपेड स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया धरना, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
Banka, Banka | Oct 16, 2024 प्रीपेड स्मार्ट मीटर के खिलाफ बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे जिला कांग्रेस कमिटि ने बिजली ऑफिस के बाहर धरना दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कंचना सिंह ने किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि बिहार में मोदी-नीतीश की सरकार, पुरे प्रदेश में पुराने बिजली के मीटर को हटा कर नया प्रीपेड मीटर "प्रीपेड स्मार्ट मीटर" के नाम से, लगा रही है।