बांका: कमड्डी गांव के मजदूर की छत्तीसगढ़ में पानी टंकी निर्माण कार्य के दौरान गिरकर हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Banka, Banka | Oct 16, 2024 कमड्डी गांव के मजदूर चंद्र विकास मंडल उम्र 38 का छत्तीसगढ़ में पानी टंकी निर्माण कार्य करने के क्रम में गिरकर मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बुधवार की सुबह 7:00 बजे बताया कि मृतक मजदूर चंद्र विकास मंडल दो भाई में से सबसे छोटे थे। घटना के बाद उसकी पत्नी उषा देवी और उसके दो पुत्र और एक पुत्री का रो-रो कर बुरा हाल है।