कप्तानगंज: रामकोला थाने की पुलिस ने हिंदू युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी इसराफिल को किया गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
रामकोला थाना क्षेत्र में जहाँ धर्म परिवर्तन कराकर एक हिंदू युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता को भी पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। दरअसल थाने में एक व्यक्ति ने तहरीर दी कि उसकी नाबालिग पुत्री को गांव के ही इसराफिल अंसारी पुत्र इद्रीश निवासी रामपुर भाठ, बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन करवा दिया हैं जिसपर पुलिस कार्रवाई की।