कप्तानगंज: सोरहवा गांव में बांस काटते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया किशोर, हालत गंभीर
कुशीनगर जनपद में एक दर्दनाक हादसे में 13 वर्षीय किशोर गोविंद कुशवाहा हाई वोल्टेज बिजली की चपेट में आ गया। घटना रविवार दोपहर करीब 12 बजे विशुनपुरा थाना क्षेत्र के सोरहवा गांव की है। किशोर अपने परिजनों के साथ केले की फसल में बांस लगाने के लिए बास काटने का काम कर रहा था। इसी दौरान वह जैसे ही बांस उठाने लगा, वह ऊपर से गुज़र रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया।