कप्तानगंज: कुशीनगर कसया नगर में कारगिल विजय दिवस पर कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च, वीर शहीदों को यादकर दी श्रद्धांजलि
कुशीनगर जिले कसया मे कांग्रेस कमेटी द्वारा कारगिल विजय दिवस के अवसर पर कसया स्थित शहीद पार्क से गांधी चौक तक कैंडल मार्च निकाला गया। मार्च के उपरांत शहीद स्मारक पर दीप जलाकर देश के अमर शहीदों की वीरता, शौर्य और बलिदान को नमन करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।इस कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता, कांग्रेस पदाधिकारीगण के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही