कप्तानगंज: गागीटिकर गांव में बीते दिन जमीनी विवाद में बोलेरो से कुचलकर हमला, पुलिस ने वाहन समेत 2 को किया गिरफ्तार
कुशीनगर के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के गांगीटिकर गांव में जहाँ बीते दिन जमीनी विवाद को लेकर कहासुनी के बाद मामला हिंसक हो गया। आरोप है कि विवाद के बाद दबंगों ने बोलेरो वाहन से चार लोगों को कुचल दिया, जिसमें एक व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल का इलाज अस्पताल में जारी है। कुचलने का वीडियो भी वायरल होने के बाद तुर्कपट्टी थाने की पुलिस त्वरित कार्रवाई की।