कप्तानगंज: नेबुआ-नौरंगिया मार्ग पर खोटही रामबाग में बाइक की चैन फंसने से युवक बाइक से गिरकर हुआ घायल, अस्पताल में भर्ती
कुशीनगर नेबुआ नौरंगिया–कप्तानगंज मार्ग पर गुरुवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। थाना रामकोला क्षेत्र के खोटही ग्राम पंचायत स्थित रामबाग के पास एक युवक की बाइक की चेन अचानक फंस गई, जिससे वह असंतुलित होकर सड़क पर गिर पड़ा।हादसे में युवक को गंभीर चोटें आईं और वह मौके पर ही अचेत हो गया। घटना को देखकर स्थानीय लोगों ने तुरंत खोटही पुलिस चौकी के पुलिस भेजवाया अस्पताल।