कप्तानगंज: अवरवा सूफीगंज में छात्र का संदिग्ध हाल में फंदे से लटका शव मिला, प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला, पुलिस ने करवाई पीएम
कुशीनगर जिले के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के अवरवा सूफीगंज गांव में एक 18 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थिति में फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान हाई स्कूल छात्र इमरान अली पुत्र शरीफ अली के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक का शव घर के अंदर फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर करवाया पीएम।