#शिवहर में ‘स्वच्छता ही सेवा’ और ‘सेवा संकल्प दिवस’ कार्यक्रम का आयोजन
शिवहर। समाज कल्याण विभाग की मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता ने शिवहर समाहरणालय के संवाद कक्ष में आयोजित जिला स्तरीय शुभारंभ सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’ में भाग लिया। वहीं, गांधी भवन में प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प दिवस’ के तहत विशेष शिविर में भी शामिल हुईं।
इस दौरान मंत्री ने सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभुकों को स्वीकृति पत्र प्रदान किए। साथ ही दिव्यांगजनों को स्वचालित ट्राईसाइकिल वितरित कर उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र लोगों तक पहुंचाने और स्वच्छता के प्रति जनभागीदारी बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।
पर मिले।