Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
आग
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
पटना
Rahulgandhi
यूपी
akroushan93
शिवहर में प्रेमिका के घर मिली प्रेमी का शव इलाके में सनसनी मौके पर पहुंची पुलिस जाँच में जुटी !
Sheohar, Sheohar
| Sep 17, 2026
MORE NEWS
प्रेस विज्ञप्ति दिनांक-16.09.2026 जिला जन-संपर्क कार्यालय, शिवहर। ---- DTO कार्यालय में वाहन चालकों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर संपन्न: सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों पर किया गया जागरूक ---- परिवहन विभाग के निर्देशन में आज जिला परिवहन कार्यालय (DTO) परिसर में वाहन चालकों (ड्राइवर्स) के लिए एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण सह जागरूकता शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना, यातायात नियमों के प्रति व्यापक जागरूकता फैलाना और चालकों को सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति प्रेरित करना था। प्रशिक्षण शिविर के मुख्य बिंदु: 1. यातायात नियमों का सख्ती से अनुपालन: विशेषज्ञों द्वारा चालकों को ओवरस्पीडिंग, गलत ओवरटेकिंग और सिग्नल जंपिंग जैसी जानलेवा गलतियों से बचने की सख्त हिदायत दी गई। इसके साथ ही, वाहन चलाते समय सीटबेल्ट व दोपहिया वाहनों पर हेलमेट के अनिवार्य उपयोग के महत्व को विस्तार से समझाया गया। 2. प्राथमिक चिकित्सा एवं 'गुड सेमेरिटन' कानून: दुर्घटना की स्थिति में समय का महत्व बताते हुए घायलों को त्वरित प्राथमिक उपचार (First Aid) देने के तरीके सिखाए गए। इसके अलावा चालकों को 'गुड सेमेरिटन' (नेक मददगार) कानून के बारे में जागरूक किया गया, ताकि वे बिना किसी कानूनी डर के सड़क दुर्घटना के पीड़ितों की मदद के लिए आगे आएं। 3. तनाव प्रबंधन और ड्राइविंग व्यवहार: लंबी दूरी के व्यावसायिक और निजी चालकों को वाहन चलाते समय एकाग्रता बनाए रखने, थकान व तनाव से बचने के उपाय बताए गए। साथ ही, सड़क पर अन्य यात्रियों व चालकों के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखने के विशेष टिप्स दिए गए। शिविर को संबोधित करते हुए मोटर यान निरीक्षक (MVI) सुश्री राखी ने चालकों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा, "सड़क पर बरती गई थोड़ी सी सावधानी कई बेशकीमती जिंदगियां बचा सकती है।" उन्होंने सभी चालकों से मार्मिक अपील करते हुए कहा कि यातायात नियमों का पालन केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए करें तथा इसे अपनी दिनचर्या का अनिवार्य हिस्सा बनाएं। कार्यक्रम के अंत में शिविर में भाग लेने वाले सभी चालकों के उत्साहवर्धन हेतु उन्हें परिवहन विभाग की ओर से प्रशिक्षण प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। Samrat Choudhary #Sheohar #drivesafe #safetyonroads
Sheohar, Bihar | Sep 16, 2026
जिला जन-संपर्क कार्यालय, शिवहर। आज दिनांक 16.09.2026 को जिला पदाधिकारी, शिवहर श्रीमती प्रतिभा रानी द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी), तरियानी का निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण के दौरान अस्पताल प्रबंधन, साफ-सफाई और मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं में कई गंभीर कमियां पाई गईं, जिन पर जिलाधिकारी द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई है। निरीक्षण के दौरान पाई गई मुख्य खामियां एवं निर्देश: 1. दवा भंडारण में लापरवाही: दवा के स्टोर रूम के निरीक्षण के क्रम में यह पाया गया कि दवाओं का समुचित एवं व्यवस्थित भंडारण नहीं किया गया है। 2. स्टोर इंचार्ज से स्पष्टीकरण तलब: दवाओं के रखरखाव में बरती गई इस लापरवाही एवं शिथिलता को गंभीरता से लेते हुए, स्टोर इंचार्ज श्री अजय कुमार से कार्य पृच्छा (स्पष्टीकरण) का आदेश दिया गया है। 3. एक्सपायरी दवाओं के रिकॉर्ड में गड़बड़ी: निरीक्षण में यह भी पाया गया कि स्टोरकीपर/स्टोर इंचार्ज द्वारा एक्सपायरी दवाओं और आलोच्य माह में एक्सपायर होने वाली दवाओं को क्रमागत रूप से सूचीबद्ध नहीं किया जाता है, जिसे जिलाधिकारी ने खेदजनक बताया। 4. ड्यूटी रोस्टर का अभाव: अस्पताल में कार्यरत चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों का ड्यूटी रोस्टर किसी सुगोचर (आसानी से दिखने वाले) स्थल पर प्रदर्शित नहीं पाया गया। 5. जच्चा-बच्चा किट के वितरण में लापरवाही: जच्चा-बच्चा किट यत्र-तत्र रूप से एक अंधेरे और प्रकाश रहित कमरे में रखे हुए पाए गए। यह स्थिति इस बात को दर्शाती है कि अस्पताल प्रबंधन द्वारा पात्र एवं प्रसव लाभुकों (प्रसूताओं) को मिलने वाली सुविधाओं से उन्हें वंचित रखा जा रहा है। 6. साफ-सफाई का घोर अभाव: परिसर में अनावश्यक सामग्री यत्र-तत्र रखी हुई पाई गई, जिसको लेकर जिलाधिकारी द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई। इसके साथ ही, अस्पताल के शौचालयों में गंदगी और पूरे पीएचसी परिसर में साफ-सफाई का भारी अभाव पाया गया। जिला पदाधिकारी ने अस्पताल की लचर व्यवस्था पर सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्यप्रणाली में तत्काल सुधार लाने के कड़े निर्देश दिए हैं, ताकि आम जनमानस और विशेषकर प्रसूताओं को स्वास्थ्य सुविधाओं का सुचारू रूप से लाभ मिल सके।
Sheohar, Bihar | Sep 16, 2026
दिनांक- 16.09.2026 जिला जन-संपर्क कार्यालय, शिवहर। ---- जिला पदाधिकारी ने अंचल कार्यालय, तरियानी का किया निरीक्षण, जन सुविधाओं और लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा की ---- आम जनमानस को सुलभ, त्वरित और पारदर्शी सेवाएं सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज दिनांक- 16.09.2026 को जिला पदाधिकारी, शिवहर श्रीमती प्रतिभा रानी द्वारा अंचल कार्यालय, तरियानी का गहन निरीक्षण किया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा निरीक्षण के दौरान अंचल कार्यालय के विभिन्न कार्यों, पंजियों के संधारण, कार्यालय की बुनियादी सुविधाओं, और लोक सेवाओं की अद्यतन स्थिति की बारीकी से जांच की गई। कार्यों में तेजी लाने और लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन हेतु सख्त निर्देश जारी किए गए। निरीक्षण के दौरान सामने आए मुख्य तथ्य एवं दिए गए निर्देश: 1. कर्मचारियों एवं उपस्थिति पंजी की स्थिति: कार्यालय में पदस्थापित अंचल अधिकारी, राजस्व अधिकारी, लिपिक और राजस्व कर्मचारियों की उपस्थिति और रिक्तियों की समीक्षा की गई। उपस्थिति पंजी का संधारण सही पाया गया। 2. लोक शिकायत निवारण: लोक शिकायत से संबंधित पंजी संधारित पाई गई। जिला लोक शिकायत में 2 और अनुमंडल लोक शिकायत में 4 वाद लंबित पाए गए, जिनकी सुनवाई प्रक्रियाधीन है। इनके त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी ने निरीक्षण के क्रम में राजस्व एवं लोक सेवाओं (RTPS) की स्थिति का भी जायजा लिया। कार्यालय के अद्यतन प्रतिवेदन के अनुसार तरियानी अंचल में विभिन्न विकास और लोक सेवा कार्य प्रगति पर हैं: 1. नामांतरण (Mutation): दाखिल-खारिज हेतु प्राप्त कुल 36,453 ऑनलाइन आवेदनों में से 35,602 आवेदनों का सफलतापूर्वक निष्पादन किया जा चुका है (निष्पादन की स्थिति 97.66 प्रतिशत)। शेष 851 प्रक्रियाधीन आवेदनों को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। 2. भू-स्वामित्व प्रमाण पत्र (LPC): एल.पी.सी. हेतु प्राप्त कुल 440 ऑनलाइन आवेदनों में से 429 आवेदनों का निष्पादन किया जा चुका है (निष्पादन की स्थिति 97.5 प्रतिशत)। शेष 11 प्रक्रियाधीन आवेदनों का अविलंब निपटारा करने को कहा गया। 3. परिमार्जन एवं ई-मापी (e-Mapi): परिमार्जन के कुल 4,612 प्राप्त आवेदनों में से 4,123 का निष्पादन कर दिया गया है। ई-मापी के तहत 885 आवेदनों में से 435 मामलों में मापी प्रतिवेदन आवेदक को भेजा जा चुका है। 4. लोक सेवाओं का अधिकार (RTPS): वित्तीय वर्ष में दिनांक 01.04.2026 से 14.09.2026 तक आवासीय प्रमाण-पत्र के 14,986, जाति प्रमाण-पत्र के 13,384, आय प्रमाण-पत्र के 15,490 और ईडब्ल्यूएस (EWS) के 665 आवेदनों का सफल निष्पादन किया गया है। 5. अतिक्रमण (Encroachment) एवं वासगीत पर्चा: वर्ष 2025-26 तक कुल 19 वासगीत पर्चा निर्गत किये गए हैं। अतिक्रमण वाद हेतु पंजी संधारित पाई गई तथा वर्तमान में 3 अतिक्रमण वाद प्रक्रियाधीन हैं। न्यूनतम मजदूरी से संबंधित कोई शिकायत दर्ज नहीं पाई गई। जिला पदाधिकारी द्वारा स्पष्ट किया गया कि जनता से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी पंजियों को अद्यतन व पारदर्शी रखा जाए तथा शेष बचे हुए लंबित आवेदनों का ससमय और नियमसंगत निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। ज़िला पदाधिकारी द्वारा अंचल कार्यालयों के नियमित निरीक्षण का उद्देश्य भूमि संबंधी मामलों के निष्पदान में तेज़ी लाना, जनता के शिकायतों का त्वरित समाधान, कर्मचारियों के अंदर जवाबदेही को बढ़ाना, अभिलेखों एवं पंजीयों के बेहतर संधारण, राजस्व वसूली में सुधार लाते हुए राजस्व सेवाओं को अधिक पारदर्शी, समयबद्ध एवं जानोन्मुखी बनाना है।
Sheohar, Bihar | Sep 16, 2026
दिनांक-16.09.2026 जिला जन-संपर्क कार्यालय, शिवहर। आज जिला पंचायत संसाधन केंद्र (DPRC) में जिला पंचायती राज पदाधिकारी (DPRO) की अध्यक्षता में जिले के सभी पंचायत कार्यपालक सहायकों (Panchayat Executive Assistants) के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य ग्राम पंचायत स्तर पर संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं, डिजिटल सेवाओं और आम नागरिकों से जुड़े कार्यों की प्रगति की गहन समीक्षा करना था। डीपीआरओ ने बैठक को संबोधित करते हुए स्पष्ट किया कि पंचायत कार्यपालक सहायक, सरकार और ग्रामीण जनता के बीच की एक अहम कड़ी हैं। आम जनमानस को सुलभ, पारदर्शी और त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराना ही जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बैठक में दिए गए मुख्य निर्देश एवं निर्णय: 1. RTPS सेवाओं का त्वरित निष्पादन: लोक सेवाओं के अधिकार (RTPS) के तहत प्राप्त होने वाले आवेदनों, जैसे- जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र आदि का निष्पादन हर हाल में निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश दिया गया है। 2. कार्यालय में समय पर उपस्थिति: ग्रामीणों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी कार्यपालक सहायकों को पंचायत सरकार भवन अथवा कार्यालय में नियमित और समय पर उपस्थित रहने की कड़ी ताकीद की गई है, ताकि आम जनता को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। 3. पारदर्शिता और शून्य सहनशीलता (Zero Tolerance): डीपीआरओ ने स्पष्ट रूप से कहा कि कार्यों में पूरी पारदर्शिता बरती जाए। कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अकारण अनुपस्थिति या भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने पर संबंधित कर्मी के विरुद्ध तत्काल और कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। 4. अभिलेखों का उचित संधारण: पंचायत कार्यालय के सभी डिजिटल और भौतिक रजिस्टरों को पूरी तरह से अद्यतन (Updated) रखने तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता के लिए स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करने का निर्देश दिया गया। इस समीक्षा बैठक के माध्यम से जिला प्रशासन ने यह साफ संदेश दिया है कि जनहित के कार्यों में किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा पंचायत स्तर की सेवाओं को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाया जाएगा। Samrat Choudhary
Sheohar, Bihar | Sep 16, 2026
दिनांक-16.09.2026 जिला जन-संपर्क कार्यालय, शिवहर। ---- 'सेवा संकल्प अभियान' का कल से होगा आगाज, जिलाधिकारी ने प्रेस वार्ता कर मीडिया से की सहयोग की अपील ---- समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में बुधवार को जिलाधिकारी, शिवहर की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस प्रेस वार्ता का मुख्य उद्देश्य गुरुवार (17 सितंबर 2026) से पूरे जिले में व्यापक स्तर पर शुरू हो रहे 'सेवा संकल्प अभियान' की विस्तृत रूपरेखा साझा करना था। जिलाधिकारी ने अभियान के सफल संचालन तथा इसे जन-जन तक पहुँचाने के लिए प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से सक्रिय भागीदारी की अपील की है। इस वृहद अभियान के तहत जिले में कई जन-कल्याणकारी, सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान की शुरआत देकुली धाम मंदिर परिसर में 17 सितंबर के अपराह्न 05:00 बजे से ज़िला पदाधिकारी के अध्यक्षता में स्वच्छता अभियान से की जाएगी। इस अभियान के उपरान्त संध्या में ही देकुली धाम मंदिर परिसर में आशीर्वाद का दीया जलाया जाएगा। इसके अलावा संध्या में जिले के सभी सरकारी संस्थानों, पंचायत सरकार भवनों, स्वास्थ्य केंद्रों, सभी विद्यालयों तथा लाभार्थियों के द्वारा दीप प्रज्जवलित किया जाएगा। 2. सेवा मित्र (24 सितंबर से 1 अक्टूबर): सभी सरकारी व निजी विद्यालयों/महाविद्यालयों में 'विकसित भारत' विषय पर चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता तथा नुक्कड़ नाटकों का आयोजन होगा। 3. सेवा स्मरण (17 सितंबर से 17 अक्टूबर): सार्वजनिक स्थलों पर नुक्कड़ नाटक, भजन-कीर्तन व सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। इसका विशेष मंचन 5 अक्टूबर को किया जाएगा। 4. आंगन का मिलन (28 से 30 सितंबर): आंगनबाड़ी केंद्रों पर तीन दिवसीय विशेष कार्यक्रम होगा, जिसमें खेलकूद, पोषण पर चर्चा और माताओं का सम्मान किया जाएगा। 5. कहानी बदलाव की (17 सितंबर से 17 अक्टूबर): सरकारी योजनाओं से लाभार्थियों के जीवन में आए सकारात्मक बदलावों को दर्शाने वाले वीडियो टेस्टिमोनियल (सफलता की कहानियां) तैयार किए जाएंगे। 6. सेवा ज्योति यात्रा: युवाओं व आमजनों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पदयात्रा, साइकिल एवं बाइक यात्रा निकाली जाएगी। इसके लिए विशेष सेल्फी पॉइंट भी बनाए जाएंगे। 7. सेवा मेरा योगदान (5 से 9 अक्टूबर): जिले के प्रमुख तालाबों, घाटों एवं 25 चयनित स्थानों पर महाश्रमदान के माध्यम से विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया जाएगा। 8. संकल्प आपके द्वार (6 अक्टूबर): प्रत्येक प्रखंड स्तर पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे, जहाँ जनसमस्याओं का ऑन-द-स्पॉट (त्वरित) निष्पादन होगा और योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। 9. सेवा के रंग (15 अक्टूबर): प्रखंड व नगर निकाय स्तर पर स्वयं सहायता समूहों (SHG), स्थानीय कलाकारों व एनसीसी/एनएसएस के सहयोग से वृहद रंगोली कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 10. हैकाथॉन और इनोवेशन चैलेंज: जिले के प्रतिभाशाली युवाओं और स्टार्टअप्स की पहचान कर उनके नवाचार (आइडिया) को प्रोत्साहित किया जाएगा। 11. जनसेवक महाकुंभ (पंचायत से संवाद): पंचायत प्रतिनिधियों, महिलाओं, युवाओं व समाज के विभिन्न वर्गों के साथ विकास कार्यों पर सीधा जन-संवाद स्थापित किया जाएगा। 12. 25 साल, 25 कहानियां: जिले के प्रमुख विकास कार्यों एवं उपलब्धियों पर आधारित सफलता की 25 बेहतरीन कहानियों का एक विशेष संकलन तैयार किया जाएगा। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि 'सेवा संकल्प अभियान' का उद्देश्य केवल सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार नहीं है, बल्कि आम नागरिकों को विकास की प्रक्रिया में भागीदार बनाना है। प्रशासन ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे इन कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें और इसे एक जन-आंदोलन का रूप दें।
Sheohar, Bihar | Sep 16, 2026
#शिवहर जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलेगा। अभियान के तहत दीप प्रज्ज्वलन, चित्र एवं भाषण प्रतियोगिता, पोषण जागरूकता, युवा पदयात्रा, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, विशेष शिविर और मानव श्रृंखला समेत कई कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिला प्रशासन ने नागरिकों, युवाओं, महिलाओं और सामाजिक संगठनों से अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की है।
Sheohar, Sheohar | Sep 16, 2026
🚨 शिवहर जिला प्रशासन का कड़ा कदम! नौनिहालों के स्वास्थ्य से कोई समझौता नहीं। 👶🍎 आज जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक महोदय ने सुगिया कटसरी पंचायत के रघुनाथपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र (संख्या-133) का संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण कर जमीनी हकीकत परखी। निरीक्षण की मुख्य बातें: 👦 बच्चों से संवाद: डीएम साहिबा ने बच्चों से बात कर उन्हें मिलने वाले भोजन, मीनू और गुणवत्ता की जानकारी ली। ⚖️ स्वास्थ्य की जांच: बच्चों के सही शारीरिक विकास और पोषण स्तर को परखने के लिए मौके पर ही उनका वजन कराया गया। ⚠️ सख्त निर्देश: केंद्र की सेविका (खुशबू कुमारी) और सहायिका को साफ-सफाई, सही पोषाहार और बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए गए। प्रशासन का स्पष्ट संदेश: बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और उनके विकास से जुड़ी योजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिवहर को 'कुपोषण मुक्त' बनाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और ऐसे औचक निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे! 💪 #Sheohar #SheoharAdministration #Anganwadi #ChildHealth #MalnutritionFreeSheohar #BiharNews #DMSheohar #SPSheohar
Sheohar, Bihar | Sep 15, 2026
📢 सुगिया कटसरी में जिला प्रशासन का 'सहयोग शिविर' सफलतापूर्वक संपन्न! आम जनमानस की समस्याओं के त्वरित समाधान और सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे उनके दरवाजे तक पहुँचाने के लिए आज शिवहर प्रखंड के सुगिया कटसरी पंचायत भवन में 'सहयोग शिविर' का आयोजन किया गया। शिविर में डीएम और एसपी महोदय ने विशेष रूप से शिरकत कर जनता की समस्याओं को सुना। शिविर की मुख्य झलकियां: त्वरित समाधान: अधिकारियों की तत्परता से प्राप्त कुल 48 आवेदनों में से 47 मामलों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन कर दिया गया! 📝✅ पीएम आवास योजना: 6 महिला लाभुकों (साबरा खातुन, कैशर जहाँ, तंजिला खातुन व अन्य) को उनके पक्के मकान की 'प्रतीकात्मक चाबी' सौंपी गई। 🔑🏡 जन्म प्रमाण-पत्र: 8 बच्चों के जन्म प्रमाण-पत्र निर्गत कर उनके परिजनों को सौंपे गए। 📜👶 इस अवसर पर OSD, DPRO और BDO सहित कई अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। सुदूर ग्रामीण इलाकों के लोगों को सरकारी दफ्तरों का चक्कर न लगाना पड़े, इसके लिए शिवहर जिला प्रशासन आगे भी ऐसे शिविरों का आयोजन करने के लिए कटिबद्ध है! 🤝 📍 स्थान: सुगिया कटसरी पंचायत भवन, शिवहर 📅 दिनांक: 15.09.2026 #Sheohar #SheoharAdministration #SahyogShivir #PMAwasYojana #GoodGovernance #PublicService #Bihar #DMSheohar #CitizenServices
Sheohar, Bihar | Sep 15, 2026