Public App Logo
Profile Picture

Arun Kumar Roushan

@akroushan93
59Followers
10Following
शिवहर में वर्ष 2026 की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, शिवहर के प्रभारी बृजेश मणि त्रिपाठी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, फैमिली कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश, जिला पदाधिकारी-सह-उपाध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, शिवहर, पुलिस अधीक्षक-सह-सदस्य, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, शिवहर, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, शिवहर, जिला बार संघ के अध्यक्ष एवं सचिव तथा अन्य न्यायिक पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
<nis:link nis:type=tag nis:id=शिवहर nis:value=शिवहर nis:enabled=true nis:link/> जिला के डुमरी कटसरी प्रखंड अंतर्गत फुलकाहां पंचायत स्थित मॉडल-सह-सक्षम आंगनवाड़ी केंद्र संख्या-66 पर 9वें राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन पूरे हर्षोल्लास व उमंग के साथ किया गया। इस वर्ष यह कार्यक्रम "पोषण भी, पढ़ाई भी" थीम  के तहत मनाया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ शिवहर की जिलाधिकारी महोदया श्रीमती प्रतिभा रानी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
सीतामढ़ी में जिला परिषद खुशी देवी के पति बैद्यनाथ महतो केहत्या के बाद भारी उपद्रव व बबाल, एसपी,थाना के वाहन को पूरी तरह से किया गया क्षतिग्रस्त, तनाव का माहौल, भारी पुलिस बल तैनात।

Sitamarhi Sheohar Police Sheohar Sitamarhi Wow Bihar Education Department
समाज कल्याण मंत्री डॉ॰ स्वेता गुप्ता ने बेलवा डैम का किया निरीक्षण पदाधिकारियों कों आपदा से निपटने हेतु दिया कई निर्देश !

Khel Vibhag Sheohar District Administration Sheohar Deoc Sheohar Sheohar Police Bihar Education Department Information & Public Relations Department, Government of Bihar
<nis:link nis:type=tag nis:id=sheohar nis:value=Sheohar nis:enabled=true nis:link/> समाज कल्याण मंत्री ने शिवहर डाइट में शिक्षकों कों किया सम्मानित !

Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheohar Khel Vibhag Sheohar Deoc Sheohar Sheohar Police Bihar Education Department Dept. of Science, Technology and Technical Education, Bihar Press Trust of India - PTI
शिवहर में 12 सितंबर कों लगेगा राष्ट्रीय लोक अदालत ,त्वरित सुलझएंगे कई लंबित मामले !

Sheohar News Dlsa Sheohar Sheohar Sheohar Police District Administration Sheohar Khel Vibhag Sheohar Deoc Sheohar Rpcau-kvk Sheohar Sheohar District Cricket Association Department of Environment, Forest & Climate Change, Govt. of Bihar
<nis:link nis:type=tag nis:id=सिवान nis:value=सिवान nis:enabled=true nis:link/> AK-47 कांड में घायल छात्रों से मिले राहुल गाँधी..

. Siwan, Bihar नशा मुक्त अभियान Bihar Education Department Bihar State Sports Authority - BSSA Dept. of Science, Technology and Technical Education, Bihar
एक मॉडल जैसी दिखने वाली खूबसूरत लड़की को भारी मात्रा में विदेशी शराब की तस्करी करते हुए गिरफ्तार !

Sheohar Police Bihar Police Press Trust of India - PTI शराब मुक्त भारत नशा मुक्त अभियान Information & Public Relations Department, Government of Bihar Sitamarhi Viralistas.com
प्रेम प्रसंग के विरोध में प्रेमिका ने मां-बेटी को मारी गोली, चार गिरफ्तार

रात करीब 11 बजे घर में घुसकर हुई वारदात, मुख्य आरोपी समेत चार पुलिस के हत्थे चढ़े
--------------------------------
शिवहर: श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र के लालगढ़ योगिया गांव में प्रेम प्रसंग को लेकर मां-बेटी को गोली मारने का मामला सामने आया है। घटना में एक नाबालिग बालिका और उसकी मां गोली लगने से घायल हो गईं। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, घटना 6 सितंबर की रात करीब 11 बजे की है। पीड़िता के बयान के मुताबिक, वह अपनी मां और बड़ी बहन के साथ एक ही कमरे में सोई हुई थी। इसी दौरान कुछ लोग घर में घुसे और गोलीबारी कर दी। घटना में बालिका और उसकी मां घायल हो गईं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर SIT का गठन किया गया। साथ ही वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्य जुटाने के लिए FSL और DIU की टीम को घटनास्थल पर भेजा गया। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए।

पीड़िता के फर्दबयान के आधार पर 6 नामजद और 5-6 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ श्यामपुर भटहां थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने मानवीय एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए चार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

जांच के दौरान घटना का मुख्य कारण पीड़िता का प्रिंस कुमार के साथ प्रेम प्रसंग सामने आया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है तथा अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।

गिरफ्तार आरोपी

1. प्रिंस कुमार, पिता- पप्पू सिंह
2. सुधीर सिंह, पिता- उमेश सिंह
3. पप्पू सिंह, पिता- उमेश सिंह
4. अविनाश सिंह उर्फ टकला, पिता- भूषण सिंह

सभी आरोपी लालगढ़ योगिया, थाना श्यामपुर भटहां, जिला शिवहर के रहने वाले बताए गए हैं।
Sheohar Police Bihar Police District Administration Sheohar True Crime News
<nis:link nis:type=tag nis:id=शिवहर nis:value=शिवहर nis:enabled=true nis:link/> के शिक्षक रामनरेश राम पटना में शिक्षक दिवस पर राजकीय सम्मान पुरस्कार से हुये सम्मानित!शिवहर के लिये गर्व का पल !

District Administration Sheohar Sheohar Police Sansad TV Bihar Police Information & Public Relations Department, Government of Bihar BJP Sheohar Deoc Sheohar Khel Vibhag Sheohar Press Trust of India - PTI Bihar Education Department
<nis:link nis:type=tag nis:id=शिवहर nis:value=शिवहर nis:enabled=true nis:link/> के शिक्षक रामनरेश राम पटना में शिक्षक दिवस पर राजकीय सम्मान पुरस्कार से हुये सम्मानित!शिवहर के लिये गर्व का पल !

District Administration Sheohar Sheohar Police Bihar Police BJP Sheohar Khel Vibhag Sheohar Press Trust of India - PTI Deoc Sheohar BJP Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar
एक सप्ताह में बदली जिम्मेदारी, विवेक रंजन मैत्रेय अब खेल विभाग के निदेशक
--------------------------------
बिहार सरकार ने प्रशासनिक महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए विवेक रंजन मैत्रेय की जिम्मेदारी बदल दी है। 28 अगस्त को उन्हें सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में अपर सचिव नियुक्त किया गया था, लेकिन महज एक सप्ताह के भीतर ही उनका तबादला कर दिया गया है।

नई अधिसूचना के अनुसार अब विवेक रंजन मैत्रेय को खेल विभाग का निदेशक बनाया गया है। उनकी नई जिम्मेदारी के साथ ही सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में अपर सचिव के पद पर उनकी नियुक्ति समाप्त हो गई है।

विवेक रंजन मैत्रेय पहले शिवहर के जिलाधिकारी के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। शिवहर में उनके कार्यकाल को लेकर वे स्थानीय स्तर पर काफी चर्चित रहे हैं। अब खेल विभाग में निदेशक के रूप में उनकी नई भूमिका पर सबकी नजर रहेगी।

Information & Public Relations Department, Government of Bihar BJP Bihar Deoc Sheohar District Administration Sheohar Sheohar Police Khel Vibhag Sheohar Press Trust of India - PTI Disaster Management Department Govt. of Bihar Bihar Police
सिवान के हटाए गए SP पूरन कुमार झा को मिली नई पोस्टिंग, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के SP बनाए गए
--------------------------------
सिवान में छात्र आंदोलन के दौरान AK-47 से गोली चलने की घटना के बाद पद से हटाए गए तत्कालीन SP *पूरन कुमार झा* को नई जिम्मेदारी मिली है। गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार *उन्हें निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का SP* नियुक्त किया गया है।

छात्र आंदोलन के दौरान हुई गोलीबारी की घटना के बाद पूरन कुमार झा को सिवान के SP पद से हटा दिया गया था। अब सरकार ने उन्हें निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

पूरन कुमार झा इससे पहले भी कई वजहों से चर्चा में रहे हैं। BPSC परीक्षा का परिणाम जारी होने के दौरान उनकी बहन के सफल होने के बाद भी पूरन कुमार झा का नाम सोशल मीडिया और चर्चाओं में आया था।

नई पोस्टिंग के साथ अब सबकी नजर इस बात पर है कि निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में SP के रूप में पूरन कुमार झा की नई जिम्मेदारी किस तरह की भूमिका निभाती है।

Bihar Police BJP Bihar District Administration Sheohar Sheohar Police Deoc Sheohar Khel Vibhag Sheohar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Central Board of Indirect Taxes and Customs (CBIC)
सीतामढ़ी के रीगा में दो मुंह और चार आंखों वाले मेमने का जन्म, देखने उमड़ी भारी भीड़...

 <nis:link nis:type=tag nis:id=sitamarhi nis:value=sitamarhi nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=goats nis:value=goats nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=newsfeed nis:value=newsfeed nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=biharnews nis:value=BiharNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=riga nis:value=riga nis:enabled=true nis:link/> Viralistas.com
Video 14
मारपीट कर हत्या मामले में एक आरोपित गिरफ्तार, फरार आरोपितों की तलाश जारी

शिवहर/पिपराही। पिपराही थाना क्षेत्र के मीनापुर बलहां गांव में कमोद साह की पीट-पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नामजद प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान किसन साह उर्फ क्रिजन साह, पिता विश्वनाथ साह, निवासी मीनापुर बलहां, थाना पिपराही, जिला शिवहर के रूप में हुई है।
मामले की जानकारी देते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनुशील कुमार ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया था। टीम ने मानवीय सूचना के साथ-साथ तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया।
उन्होंने बताया कि 22 अगस्त 2026 को मीनापुर बलहां गांव में कमोद साह के साथ कुछ लोगों द्वारा मारपीट किए जाने और उनकी हत्या कर दिए जाने की सूचना पिपराही थाना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, शिवहर भेजा।
घटना के बाद वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल (FSL) और डीआईयू (DIU) की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य संकलित किए।
जांच के दौरान प्राप्त साक्ष्यों और मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस ने मामले में संलिप्त प्राथमिकी अभियुक्त किसन साह उर्फ क्रिजन साह को गिरफ्तार कर लिया।
एसडीपीओ ने बताया कि हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपित अभी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सभी आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए कार्रवाई तेज कर दी गई है।
Sheohar Police Disaster Management Department Govt. of Bihar Bihar Police
I got over 110 reactions on one of my posts last week! Thanks everyone for your support! 🎉
नेपाल की विनाशकारी बाढ़ ने उजाड़ दिया करोड़ों का कारोबार, अब तन ढकने को भी मांगने पड़ रहे कपड़े

नेपाल के त्रिशूली बाजार में आई विनाशकारी बाढ़ ने कई परिवारों की जिंदगी को पलभर में बदलकर रख दिया। इस जल प्रलय की चपेट में उत्तर प्रदेश के बलिया निवासी कपड़ा कारोबारी अशोक कुमार चौरसिया का परिवार भी आ गया।
अशोक कुमार पिछले 44 वर्षों से नेपाल में रह रहे हैं और करीब दो दशकों से त्रिशूली बाजार में कपड़ों का बड़ा कारोबार चला रहे थे। वर्षों की मेहनत से उन्होंने करोड़ों की संपत्ति और अपना कारोबार खड़ा किया था। लेकिन बाढ़ ने देखते ही देखते उनकी पूरी जिंदगी की कमाई को तबाह कर दिया।
अशोक कुमार के मुताबिक, इस भीषण बाढ़ में उनकी करीब 45 करोड़ रुपये की संपत्ति और पूरा कारोबार बर्बाद हो गया। जिस व्यापारी के पास कभी करोड़ों की संपत्ति थी, आज हालात ऐसे हैं कि उन्हें तन ढकने के लिए भी दूसरों से कपड़े मांगने पड़ रहे हैं।
इस त्रासदी ने उन्हें आर्थिक रूप से तोड़ने के साथ-साथ गहरा पारिवारिक दुख भी दिया। बाढ़ की तेज धार में उन्होंने अपने दो परिजनों—भाभी और भतीजे—को हमेशा के लिए खो दिया। सैलाब इतना भयावह और तेज था कि किसी को संभलने या बचने तक का मौका नहीं मिल सका।
एक झटके में कारोबार, करोड़ों की संपत्ति और अपनों को खोने वाले अशोक कुमार की कहानी नेपाल में आई इस विनाशकारी बाढ़ की भयावहता को बयां करती है। यह सिर्फ एक कारोबारी की तबाही की कहानी नहीं, बल्कि उस प्राकृतिक आपदा की तस्वीर है जिसने कई परिवारों की वर्षों की मेहनत और खुशियां पलभर में छीन लीं।
शिवहर रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शिवहर पुलिस द्वारा विशेष पहल की गई। पुलिस केंद्र, शिवहर में पुलिस अधीक्षक द्वारा ‘पुलिस दीदी पेट्रोलिंग टीम (अभया ब्रिगेड)’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

Khel Vibhag Sheohar Sheohar Police District Administration Sheohar Deoc Sheohar
भाजपा मंडल अध्यक्ष नितेश कुमार टिंकू के निधन पर भाजपा नेता बसंत कुमार सिंह ने जताया शोक
-----------------------------------------
शिवहर। भाजपा मंडल अध्यक्ष डुमरी कटसरी-नितेश कुमार टिंकू के आकस्मिक निधन पर भाजपा प्रदेशकार्य समिति सदस्य सह किसान मोर्चा बसन्त कुमार सिंह ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।

बसंत कुमार सिंह ने कहा कि शिवहर भाजपा ने अपना एक मजबूत स्तंभ और समर्पित कार्यकर्ता खो दिया है। नितेश कुमार टिंकू वर्षों से पार्टी के प्रति पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य कर रहे थे। डुमरी कटसरी मंडल में भाजपा को मजबूत बनाने और संगठन को आगे बढ़ाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिसे लंबे समय तक याद किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि नितेश कुमार टिंकू पार्टी के कार्यों के प्रति सदैव सक्रिय रहते थे और तन, मन एवं धन से संगठन की सेवा करते थे। उनके निधन से डुमरी कटसरी मंडल ही नहीं, बल्कि पूरे शिवहर भाजपा संगठन को अपूरणीय क्षति हुई है। वे उनके काफी करीबी थे।

भाजपा नेता बसंत कुमार सिंह ने कहा, “इस दुःख की घड़ी में मैं शोकाकुल परिवार के साथ सदैव खड़ा हूं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।”

उन्होंने दिवंगत नितेश कुमार टिंकू को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
तरियानी थाना के मरहल्ला भराव गोलीकांड में एक साहेबगंज से गिरफ़्तार....

Sheohar Police Bihar Police Deoc Sheohar District Administration Sheohar Khel Vibhag Sheohar Press Trust of India - PTI Information & Public Relations Department, Government of Bihar
शिवहर में CBC द्वारा आयोजित नशामुक्त अभियान का समापन किया सांसद लवली आनंद 

Khel Vibhag Sheohar Sheohar Police District Administration Sheohar Deoc Sheohar Dlsa Sheohar
शिवहर में संत रविदास जी का भव्य कलश यात्रा निकली 

Khel Vibhag Sheohar District Administration Sheohar Sheohar Police Deoc Sheohar Dlsa Sheohar BJP Sheohar
<nis:link nis:type=tag nis:id=शिवहर nis:value=शिवहर nis:enabled=true nis:link/> पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मादक पदार्थ सहित कई मामलों में सफलता
------
शिवहर। पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह के निर्देश पर जिले में अपराध एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

शिवहर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जाफरपुर स्थित एक घर में छापेमारी कर 3.4 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1.70 लाख रुपये, दो मोबाइल एवं 1827 रुपये नगद बरामद किया। मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया।

वहीं फतेहपुर थाना क्षेत्र में हुए गृहभेदन कांड का पुलिस ने 48 घंटे के अंदर उद्भेदन करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया और चोरी का सामान बरामद किया।

पिपराही थाना क्षेत्र में दहेज हत्या मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

सभी मामलों की जानकारी पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह ने प्रेसवार्ता कर दी। मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनुशील कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

Bihar Police BJP Bihar Sheohar Police District Administration Sheohar BJP Sheohar Deoc Sheohar Press Trust of India - PTI Khel Vibhag Sheohar Information & Public Relations Department, Government of Bihar
<nis:link nis:type=tag nis:id=शिवहर nis:value=शिवहर nis:enabled=true nis:link/> में मोटर बोट संचालन का प्रशिक्षण एवं मॉक अभ्यास
---------------------------------
शिवहर। जिला प्रशासन के तत्वावधान में जिले के पछियारी पोखर पर मोटर बोट संचालन प्रशिक्षण एवं मॉक अभ्यास का आयोजन किया गया !
 *इस प्रशिक्षण में शिवहर जिले के विभिन्न प्रखंडों* से चयनित गोताखोर,आपदा मित्र एवं गृह रक्षक को एनडीआरएफ टीम द्वारा मोटर बोट संचालन का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया ! इसके साथ ही आपदा की स्थिति में त्वरित एवं सुरक्षित बचाव कार्य सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मॉक अभ्यास भी कराया गया।
Sheohar Police District Administration Sheohar Bihar Police Deoc Sheohar Khel Vibhag Sheohar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Dlsa Sheohar Sitamarhi