तिजारा: भिवाड़ी में कंपनी में ट्रक की टक्कर से 3200 केवी ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त, एक कर्मचारी घायल
Tijara, Alwar | Oct 1, 2026 गुरुवार सुबह 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार महाराजा एग्रोफूड कंपनी परिसर में बॉयलर फ्यूल की डिलीवरी के लिए आए एक ट्रक चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगा है। कंपनी का कहना है कि चालक ने पीछे खड़े कर्मचारियों को टक्कर मार दी और ट्रक 3200 केवी के ट्रांसफार्मर से जा भिड़ा जिससे ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया।हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया।