हज़ारीबाग: पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में दारु में कैंडल मार्च और आक्रोश रैली निकाली गई
दारु में पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में युवा पत्रकार आलोक राज के नेतृत्व में कैंडल मार्च व आक्रोश रैली निकाली गई। रैली में “पाकिस्तान मुर्दाबाद” जैसे नारों के साथ लोगों ने आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता दिखाई। मुस्लिम समुदाय ने भी हिस्सा लेकर देश की एकता के लिए बलिदान देने की बात कही। सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।