हजारीबाग के पुनाईटांड गांव में 70 वर्षीय जागो भुइयां का शव कुएं में रस्सी से लटका मिला। गांव में आत्महत्या या हत्या को लेकर चर्चा गर्म। दो दिन पहले पत्नी से विवाद हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच जारी है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।