हज़ारीबाग: पहलगाम आतंकी हमले के बाद हजारीबाग में सुरक्षा व्यवस्था अलर्ट, एसपी ने कहा- सोशल मीडिया पर निगरानी तेज
पहलगाम आतंकी हमले के बाद हजारीबाग में भी सुरक्षा अलर्ट जारी किया गया है। एसपी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि सभी थानों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं और सोशल मीडिया पर भी निगरानी तेज कर दी गई है। उन्होंने कहा कि हजारीबाग पहले स्लीपर सेल का गढ़ रहा है, इसलिए हर संभावित खतरे पर नजर रखी जा रही है।