हज़ारीबाग: पुनाई में कुएं में वृद्ध का शव मिला, बहू ने थाने में दी शिकायत
हजारीबाग जिला अंतर्गत पुनाई गांव में कुंआ में गुरुवार को वृद्ध का शव लटका मिला है। इसकी खबर गांव में आग की तरह फैल गया। गुरुवार शाम 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार शव की पहचान पुनाई गांव के 70 वर्षीय जागो भुइयां के रूप में किया गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना दारू थाना प्रभारी को दी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग भेज दिया गया है।