ऊना: बल्क ड्रग पार्क के खिलाफ झूठे प्रचार पर सोशल मीडिया एक्टिविस्ट के खिलाफ हुई FIR
बल्क ड्रग पार्क के खिलाफ सोशल मीडिया पर भ्रामक प्रचार करने पर हरोली पुलिस ने रोहित कटवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोपी पर बिना अनुमति ड्रोन से वीडियो बनाने और झूठी जानकारी फैलाने का आरोप है। जिला उद्योग केंद्र के संयुक्त निदेशक अंशुल धीमान की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ। वीरवार को मामले की पुष्टि एएसपी ऊना संजीव भाटिया ने की है।