मरवन: करजा थाना क्षेत्र निवासी माही की प्रेम प्रसंग में हुई थी हत्या,करजा में केस दर्ज
करजा थाना क्षेत्र के रुपावारा निवासी 18 वर्षीय माही कुमार की हत्या प्रेम प्रसंग में लड़की के स्वजनों द्वारा की गई थी। मामले को लेकर माही के पिता प्रमोद पटेल के बयान पर करजा थाने में तीन नामजद सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। दर्ज मामले के अनुसार माही गांव के ही लड़की से बातचीत करता था, जो उसके स्वजनों को नागवार गुजरा व उसकी हत्या कर दी गई।