टीकमगढ़: टांगा गांव में जहरीला पदार्थ खाने से महिला की हालत बिगड़ी, सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर
टीकमगढ़ जिले के टांगा गांव में शनिवार को एक महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। महिला का नाम रज्जी बाई चढ़ार बताया गया है। महिला के परिजन ने बताया कि महिला ने गलती से जहरीले पदार्थ का सेवन किया है जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजन महिला को सीएचसी से जिला अस्पताल लाए जहां उसका उपचार किया जा रहा है।