टीकमगढ़: पठलाखेरा गांव में महिला के साथ मारपीट, कोतवाली पुलिस ने कराई एमएलसी
टीकमगढ़ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पठलाखेरा गांव में शनिवार को एक महिला के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है। घायल महिला का नाम भागवती लोधी बताया गया है। महिला के परिजन ने बताया कि महिला के साथ गांव के ही वीरेंद्र लोधी नाम के शख्स ने मारपीट की जिससे महिला घायल हो गई। महिला ने कोतवाली थाने में शिकायत की। पुलिस ने महिला की एमएलसी कराई है।