नईसराय: डॉक्टरों की कमी से नई सराय क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाएं वेंटिलेटर पर
नई सराय क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं को ही उपचार की दरकार है। दरअसल, नई सराय और कालाबाग गांव में सर्वसुविधा युक्त अस्पताल भवन तो हैं। लेकिन दोनों ही अस्पतालों में डॉक्टर तो दूर कम्पाउंडर भी नहीं है। यही कारण है कि, लोगों को सरकारी अस्पतालों में इलाज नहीं मिल पा रहा है। जिससे उन्हें निजी चिकित्सकों के यहां जाकर उपचार कराना पड़ रहा है।